Sidebar Ads

Header Ads

Jawaharlal Nehru:- पंडित जवाहर लाल नेहरू युग में स्थापित कुछ अहम संस्थाएं। नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण।

आजादी के समय लगभग 30 करोड़ की आबादी वाले देश को उत्तराधिकार के रूप में एक बदहाल कृषि व्यवस्था एवं कुटीर उद्योग , भयंकर बेरोजगारी तथा गरीबी में जकड़ा हुआ एक वृहद समाज मिला । 



स्वतंत्रता के समय भारत विश्व के सर्वाधिक गरीब देशों में से एक था । उस समय देश औपनिवेशिक शोषण की पीड़ा , बंगाल के अकाल में हुई लगभग 30 लाख मौतों का दर्द एवं सन 1947 के विभाजन में आए करीब 15 लाख शरणार्थी जैसी समस्याओं से भी ग्रस्त था । मात्र 30.6 बिलियन डॉलर ( 1950 ई . ) की राष्ट्रीय आय थी। 


बृहद भू – भाग , भौगोलिक विभिन्नताओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अति पिछड़ेपन के होते हुए सीमित आर्थिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर संतुलित सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना देश के नीति निर्धारकों के समक्ष एक बड़ी चुनौती थी । सन 1927 ई ० की रूस यात्रा से नेहरू वहाँ के सुनियोजित विकास से बहुत प्रभावित हुए तथा उन्होंने भारत में भी आर्थिक नियोजन का सपना संजोया ।

 उन्होंने भारत के तीव्र आर्थिक विकास हेतु आर्थिक नियोजन का मार्ग प्रस्तुत किया । सन 1934 ई . में सर एम . विश्वेश्वरैया ने अपनी पुस्तक प्लान्ड इकॉनोमी इन इण्डिया में सुनियोजित विकास के माध्यम से 10 वर्षों में विकास का एक प्रारूप प्रस्तुत किया । उन्होंने कृषि में संलग्न श्रम को उद्योगों से सम्बद्ध कर राष्ट्रीय आय को दोगुना करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया । इसे भारत में आर्थिक नियोजन का पहला प्रयास कहा जाता है । इसके पश्चात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में राष्ट्र के पुनरुत्थान हेतु सुनियोजित विकास पर हुई चर्चा के परिणामस्वरूप सन 1938 में पं नेहरू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नियोजन समिति ( नेशनल प्लानिंग कमेटी ) का गठन हुआ ।



राष्ट्रीय नियोजन समिति ने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में विशद जानकारी एकत्र करते हुए प्रत्येक क्षेत्र के विकास हेतु प्रस्तुत किए ।


पंडित जवाहरलाल नेहरु(Jawahar lal Neharu)  ने अपने कार्यकाल में कुछ महत्वपूर्ण संस्थाओं का निर्माण करवाया, जिसने भारत के विकास में एक अहम भूमिका निभाई है।

पंडित नेहरू (Jawahar lal Nehru)  द्वारा स्थापित कुछ महत्वपूर्ण संस्थान निम्न है:-

प्रश्न:- सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट कहाँ है? Central Drug Research Institute is situated at?

1. सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ में स्थित है। -  जिसका 17 फरवरी, 1951 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawahar lal Nehru) ने उदघाटन किया था।

Central Electro Chemical Research Institute) :-

तमिलनाडु इलेक्ट्रो केमिस्ट्री के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए CSIR की राष्ट्रीय प्रयोगशाला के रूप में जनवरी, 1953 को स्थापित किया गया। इस संस्था की स्थापना में अलगप्पा चेटियार, पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं डॉक्टर शांति स्वरूप भटनागर की प्रमुख भूमिका रही।

3. केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान मैसूर (Council Of Scientific And Industrial Research–Central Food Technological Research Institute (CSIR–CFTRI) :-
CSIR की सम्बद्ध प्रयोगशाला के रूप में प्रौद्योगिकी विकास, खाद्य सुरक्षा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध के लिए सन 1950 ई. में स्थापित किया गया।

4. केंद्रीय ग्लास एवं सेरेमिक अनुसंधान संस्थान, कोलकाता (CSIR-Central Glass & Ceramic Research Institute) :- खनिज स्त्रोतों के अध्ययन के लिए सीमित रूप में 1944 ई. में स्थापित हुआ लेकिन 26 जनवरी , 1950 को विधिवत रूप से इसका उदघाटन हुआ।
5. केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान, चेन्नई Central Leather Research Institute :- चमड़े के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए 24 अप्रेल, 1948 में स्थापित किया गया।


6.नेशनल केमिकल लेबोरेट्री, दिल्ली :- 

रसायन एवं रसायन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए 1950 में स्थापित की गयी।

7. नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेट्री, जमशेदपुर :-

धातु प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान के लिए स्थापित की गई। सर्वप्रथम 21 नवम्बर 1946 को स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी द्वारा फाउंडेशन स्टोन रखा गया तथा 26 नवम्बर 1950 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा इसका विधिवत उदघाटन किया गया।

8. नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री, दिल्ली :-
माप तौल इकाइयों के क्षेत्र में शोध के लिए नेहरू द्वारा 4 अक्टूबर 1947 को इसकी आधारशिला रखी गई तथा 21 जनवरी 1950 को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसका उदघाटन किया।

9. गांधी सागर बांध :-
यह बांध मध्यप्रदेश के नीमच एवं मन्दसौर जिले में स्थित है। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 7 मार्च 1954 को इसकी आधारशिला रखी।

10. तुंगभद्रा बांध -
यह बांध कर्नाटक के होस्पेट तथा बेल्लारी जिले में स्थित है। इसके मुख्य आर्किटेक्ट चेन्नई के तिरुमल अय्यर थे। यह 1953 में बनकर तैयार हुआ।

11. भाखड़ा नांगल बांध :-
1944 ई में पंजाब के राजस्व मंत्री सर छोटूराम ने विलासपुर हिमाचल प्रदेश के राजा के साथ इसके निर्माण के लिए समझौता किया। 1948 ई में इसका निर्माण प्रारम्भ हुआ। 17 नवम्बर 1955 को नेहरू ने प्रतीकात्मक रूप से बांध में कंक्रीट डालकर इसकी शुरुआत की।

12. नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड, नांगल :-
 खाद्य क्षेत्र में अनुसंधान के लिए 1961 ई में स्थापित किया गया।

13. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड :- इसकी स्थापना सन 1954 में बैगलोर में की गयी।

14. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड भारत का एक पोत प्रांगण है, जो विशाखापटनम में स्थित है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अन्य कई योजनाएं प्रारम्भ की गई जिसने भारत निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ