Sidebar Ads

Header Ads

Horoscope Today Scorpio आज का वृश्चिक राशिफल 31 मई 2022 : आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नए दोस्‍त बनेंगे

आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय लें अन्यथा लाभ को लेकर संदेह रहेगा। आज आपको धन की प्राप्ति एक से अधिक स्रोत से होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगियों से आपकी नहीं पटेगी। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी। पारिवारिक कार्यों में खर्च करने में संकोच न करें आपसी संबंधों में खटास आ सकते हैं। लैब टेस्ट से जुड़े काम में भागदौड़ हो सकती है। मीडिया से जुड़े कामों में भी अच्छा कारोबार देखा जाएगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी ज्यादातर कामों को ऑनलाइन के माध्यम से करते देखे जाएंगे।

पारिवारिक जीवन : 

घर परिवार में किसी न किसी बात पर छींटाकशी होती रहेगी और कोई भी कटाक्ष करने से बचें।


आज आपकी सेहत :

 सर्वाइकल के दर्द की समस्‍या हो सकती है। भुजंग आसन करना अत्यंत ही लाभकारी होगी। कुछ वक्‍त के लिए आराम करें।


आज वृश्चिक राशि के उपाय :

 मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें और गुड़ का सेवन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ