14 सितंबर करंट अफेयर्स! 14 september current affairs! हिंदी दिवस 2022! बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022’! अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2022!
हिंदी दिवस
14 सितंबर का दिन देश में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हालाँकि हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों को आज़ादी के बाद भारत की भाषा चुना गया तथा संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेज़ी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के आग्रह पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया। हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली पाँच भाषाओं में से एक है। विदित हो कि प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
14 सितंबर करंट अफेयर्स! 14 september current affairs! हिंदी दिवस 2022! बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022’! अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2022!
‘बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022’
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और P-8I समुद्री गश्ती विमान 12 सितंबर, 2022 को रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी द्वारा आयोजित ‘बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022’ में भाग लेने के लिये ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुँचे। बंदरगाह और समुद्र, दोनों में दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज़ एवं समुद्री विमान शामिल होंगे। इस अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान इस पोत के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन संबंधी योजना के बारे में संवाद और खेल गतिविधियों में संलग्न होंगे। आईएनएस सतपुड़ा एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित 6000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे विरोधी को तलाशने और नष्ट करने में सक्षम है। P-8I भारतीय नौसेना के लिये बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित एक लंबी दूरी की बहु-मिशन समुद्री गश्ती पोत है। इसे भारत के समुद्र तट और क्षेत्रीय जल की रक्षा हेतु डिज़ाइन किया गया था। यह पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW), सतह-रोधी युद्ध (AsuW), खुफिया, समुद्री गश्ती और निगरानी व सैनिक परीक्षण का संचालन कर सकता है।
14 सितंबर करंट अफेयर्स! 14 september current affairs! हिंदी दिवस 2022! बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022’! अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2022!
अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस
केंद्र सरकार 17 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस पर एक बड़ा अभियान शुरू कर रही है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के अनुसार, 75 दिन के तटीय सफाई अभियान “स्वच्छ सागर-सुरक्षित सागर” को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, चर्चित हस्तियाँ और विभिन्न समूह इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। देश भर के 75 समुद्री तटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रति किलोमीटर के लिये 75 स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा। समुद्र तटों से 1500 टन कचरा, मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाने के लिये लोगों से मदद ली जाएगी। विश्व स्तर पर "अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस" प्रत्येक वर्ष सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस का उद्देश्य महासागरों, समुद्र तटों पर कूड़े के संचय तथा इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान दुनिया में अपनी तरह का पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला तटीय सफाई अभियान है, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से लोगों के बीच बड़े पैमाने पर व्यवहार परिवर्तन का उद्देश्य इस बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि कैसे प्लास्टिक का उपयोग समुद्री जीवन को नष्ट कर रहा है। इस अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और समुद्र तट की सफाई गतिविधियों में स्वैच्छिक भागीदारी हेतु आम लोगों का पंजीकरण करने हेतु एक मोबाइल एप "इको मित्रम" लॉन्च किया गया है।
14 सितंबर करंट अफेयर्स! 14 september current affairs! हिंदी दिवस 2022! बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022’! अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2022!

0 टिप्पणियाँ